फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद समेत चार एडीआरएम बदले

मुरादाबाद समेत चार एडीआरएम बदले

Thu, 12 Oct 2017 03:23 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद समेत चार एडीआरएम बदले
मुरादाबाद, अंबाला, लखनऊ, दिल्ली के एडीआरएम बदले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद सहित चार एडीआरएम (अपर मंडल रेल प्रबंधक) का तबादला कर दिया गया है। ये सभी एडीआरएम नार्दर्न रेलवे के हैं। इसमें मुरादाबाद के अलावा अंबाला, लखनऊ और दिल्ली के एडीआरएम शामिल हैं। शरद श्रीवास्तव मुरादाबाद के नए एडीआरएम होंगे। हालांकि तबादला किए गए एडीआरएम की अभी तैनाती नहीं की गई है।

रेलवे बोर्ड ने बुधवार को तबादले की सूची जारी की है। नार्दर्न रेलवे के एडीआरएम मुरादाबाद संजीव मिश्र, एडीआरएम दिल्ली रमेश चंद्र गुप्ता, एडीआरएम लखनऊ सुरेश कुमार सपड़ा, एडीआरएम अंबाला कुलदीप सिंह का तबादला कर दिया गया है। तबादले के साथ एडीआरएम की तैनाती भी कर दी गई है। शरद श्रीवास्तव को मुरादाबाद का एडीआरएम बनाया गया है। जबकि नवीन कुमार को दिल्ली, विनीत कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ, आेंकार सिंह को अंबाला का अपर मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed