फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहले पापा ने मम्मी का गला दबाया फिर ले गए...

पहले पापा ने मम्मी का गला दबाया फिर ले गए...

Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पहले पापा ने मम्मी का गला दबाया फिर ले गए...
पहले पापा ने मम्मी का गला दबाया फिर ले गए...
विज्ञापन

मासूम आंखों ने देखा मां के मर्डर का मंजर
मौलागढ़ में पति ने की थी महिला की गला घोंटकर हत्या, शव छिपाया दिया था
पुलिस ने गुरुवार को महिला के बच्चे से ली जानकारी, तो बताया जो देखा था
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
मौलागढ़ की मिलक में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसके साथी को जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को जयवंती का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का दाह संस्कार किया। उधर, जानकारी लेने पर महिला के मासूूम बच्चों ने जो बयां किया उससे सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। फिलहाल मायके पक्ष की मांग पर ग्राम प्रधान समेत गांव के गणमान्य लोगों ने परवरिश के लिए भगवानदास के हिस्से की संपत्ति तीनों बच्चों के नाम कराने का निर्णय लिया।
जयवंती के नौ वर्षीय बेटे रामू ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि पापा ने ही मम्मी का गला दबाया था। इसके बाद उन्हें कहीं ले गए। गुरुवार को बहेड़ी वाले ताल पर दाह संस्कार के लिए पहुंचे बेटे ने हत्या के राज उगले। रामू ने बताया कि रात में पापा ने मम्मी का सोते समय गला दबा दिया। मम्मी को एक अन्य व्यक्ति की मदद से कहीं ले गए। डरे सहमे रामू ने मां की हत्या की कहानी बताई तो आंख से आंसू छलक आए। मोहल्ले के लोगों ने रामू को ढांढस बंधाया। बच्चे ने बताया कि इससे पहले पालतू कुत्ते को चने खिलाए थे। चने खाने के बाद कुत्ते की भी मौत हो गई। इतना ही नहीं जयवंती की दोनों बेटियों स्वाति और मोनी ने बताया कि वह रात में एक बार जरूर जागती थीं। लेकिन जिस रात घटना हुई, नींद से नहीं जाग पाईं। पापा ने सोने से पहले चने खिलाए थे। गुरुवार को जयवंती का पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो ससुराल और मायके पक्ष समेत मोहल्ले के लोगों ने दाह संस्कार किया। तीनों बच्चों की परवरिश के लिए पंचायत हुई। पंचायत में ग्राम प्रधान, मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। बच्चों के भविष्य के लिए भगवान दास के हिस्से की संपत्ति बच्चों के नाम किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बच्चों से भी बातचीत की गई है। शव मिलने से पहले बच्चों ने बताया था कि वह नीचे सोए हुए थे। मम्मी पापा छत पर सोए हुए थे। मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की गई है। अहम सुराग मिले हैं। जांच जारी है। जांच पूरी होने पर ही घटना से संबंधित पुष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल समानिया, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed