फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   139 people voted for Sambhal Lok Sabha through postal ballot.

Moradabad News: डाक मतपत्र से संभल लोकसभा के लिए 139 लोगों ने किया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
139 people voted for Sambhal Lok Sabha through postal ballot.
मुरादाबाद। संभल लोकसभा के लिए 85 से अधिक उम्र पार कर चुके और दिव्यांग सहित कुल 139 मतदाताओं ने डाक मत पत्रों के माध्यम से अपने मतों का प्रयोग किया। इनमें तीन महिलाएं सौ से अधिक उम्र की हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा के अनुसार संभल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद जिले आते हैं। यहां 85 से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मत पत्र से मत देने के लिए फार्म भरे थे। ऐसे मतदाताओं को मत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 12 टीमें गठित की थी। टीमों ने कुंदरकी विधानसभा में 85 से अधिक उम्र के 14 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसी प्रकार 52 दिव्यांगजनों में 51 ने अपने मतों का प्रयोग किया। वहीं बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस 20 मतदाताओं में 15 लोगों ने मतदान किया। इसी प्रकार 56 दिव्यांगजनों में 55 ने डाक मतपत्रों से मतदान किया।
विज्ञापन

सौ से अधिक उम्र के तीन मतदाता
बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सौ से अधिक उम्र के मतदाताओं में कटोरी देवी, नन्ही और दयावती शामिल हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों की टीम ने तीनों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed