फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्कूलों से गायब और कागजों में लग रही हाजिरी

स्कूलों से गायब और कागजों में लग रही हाजिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों से गायब और कागजों में लग रही हाजिरी
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक भी स्कूल गोल मार रहे हैं। रजिस्टर में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। शिक्षकों के गायब रहने से स्कूलों में छात्र उपस्थिति भी 30 से 40 फीसदी तक सिमट गई है। बीएसए की ताबड़तोड़ छापामारी में इसके खुलासे के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र का एक महीना बीत गया है। स्कूलों में किताबें अभी तक नहीं पहुंची हैं। शिक्षक और बच्चे स्कूल जाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिकतर स्कूलों में पढ़ाई ठप है। शिक्षकों से लेकर प्रधानाध्यापक तक गोल मार रहे हैं। बैक डेट में हाजिरी लगाई जा रही है। औचक छापामारी में पकड़े जाने पर बहानेबाजी कर गुमराह कर रहे हैं। बीएसए के लगातार दो दिन स्कूलों में छापामारी से शिक्षकों की पोल खुली है। बीएसए कार्यालय के मुताबिक अधिकतर स्कूलों से शिक्षक आपसी सहमति से बिना अवकाश के गायब रहते हैं। एडवांस में अवकाश का आवेदन स्कूल में मौजूद शिक्षक को दे देते हैं। छापे में पकड़े जाने पर छुट्टी का आवेदन दिखा देते हैं। जबकि रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं। किसी अधिकारी का निरीक्षण नहीं हुआ तो अगले दिन रजिस्टर में शिक्षक की उपस्थिति दर्ज हो जाती है। अधिकतर स्कूलों में इसी तरह का खेल चल रहा है। इसका असर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। स्कूलों में 30 से 40 फीसदी ही छात्र उपस्थिति दर्ज हो रही है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण और स्कूल प्रधानाध्यापकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed