फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मेटल डिटेक्टर है नहीं और बैग स्कैनर बना शोपीस

मेटल डिटेक्टर है नहीं और बैग स्कैनर बना शोपीस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर है नहीं और बैग स्कैनर बना शोपीस
मुरादाबाद। मंडल के सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की आतंकी संगठन लश्कर-ए-मोहम्मद की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुरादाबाद समेत सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया। अमर उजाला की टीम ने जंक्शन की सुरक्षा परखने की कोशिश की तो सामने आया कि अलर्ट के बावजूद सतर्कता नजर नहीं आई। स्टेशन पर प्रवेश और निकलने के गेटों पर मेटल डिटेक्टर नहीं लगे हैं। बैग या शरीर पर लगाकर लाई जाने वाली विस्फोटक या हथियारों का पता लगाने की कोई कोशिश होती हुई नहीं दिखी। गेटोें पर जीआरपी या आरपीएफ मुस्तैद तक नहीं थे। बैग स्कैनर हाल में जंक्शन पर लगाया गया। लेकिन यह शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर लावारिस बैग पड़े, जांचने वाला कोई नहीं
स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बावजूद प्लेटफार्म नंबर एक, दो और चार पर कई बैग ऐसे मिले। जोकि काफी समय से प्लेटफार्म पर थे। लेकिन जांचने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन


यहां मिली लापरवाही :
स्टेशन पर प्रवेश और निकलने के गेटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं।
जीआरपी थाने में पुलिसकर्मी भले ही मौजूद थे, लेकिन लापरवाही के आलम में मिले।
बैग स्कैनर लगा है, लेकिन यात्रियों के सामान की चेकिंग नहीं हो रही थी।
प्रवेश और निकलने के गेटों पर मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल नहीं मिला।
सीसी कैमरों से निगरानी कंट्रोल रूम से सतर्कता के साथ नहीं होती मिली।

पहले मिल चुके हैं धमकी भरे पत्र
- लक्सर और हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।
- ट्रेनों और रेलवे लाइनों को उड़ाने की आतंकी धमकी के पत्र मिल चुके हैं।

जीआरपी इंस्पेक्टर की सुनिये :
चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत माननीयों की मूवमेंट ट्रेनों से होती है। उसका अलर्ट तो हैं, लेकिन बाकी किसी अलर्ट की जानकारी ही नहीं है। - पंकज पंत
विज्ञापन
विज्ञापन


रूड़की के स्टेशन मास्टर को लेटर मिला है। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। बेवजह घूमने वालों की चेकिंग के लिए कहा गया है। - अजय कुमार सिंघल, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed