फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बोर्ड परीक्षा शुरू, 1241 ने दी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा शुरू, 1241 ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा शुरू, 1241 ने दी परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से कड़ी सुरक्षा एवं चौकसी के बीच शुरू हो गई। पहले दिन 1241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 102 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सीसी कैमरों की निगरानी एवं कड़ी चौकसी के चलते पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
गुरुवार से बोर्ड की परीक्षाएं दो पाली में शुरू हो गई हैं। पहली पाली सुबह आठ बजे से सवा ग्यारह बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक है। पहले दिन हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट की सुबह की पाली में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई और दूसरी पाली में मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र का पेपर हुआ। पहला पेपर होने के कारण अधिकतर परीक्षार्थी समय से पहल परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरों, वाइस रिकार्डिंग की निगरानी में छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी और सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम के मुताबिक पहले दिन 1343 छात्र एवं छात्राओं का पंजीकरण था। पहली पाली में 17 सेंटरों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 222 छात्र एवं छात्राएं पंजीकृत थी। इनमें 215 परीक्षा में शामिल हुई और सात ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 61 सेंटरों पर मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की परीक्षा के लिए 1121 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1026 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 95 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। कुल 78 सेंटरों पर पंजीकृत 1343 अभ्यर्थियों में से 1241 ने परीक्षा दी और 102 ने छोड़ दी। दोनों ही पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीगते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी
सुबह अचानक झमाझम बारिश हो गई। इससे कई परीक्षार्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचे। सुबह से ही मौसम खराब था। अधिकतर बच्चे बारिश से बचने के लिए छाता और बरसाती लेकर पहुंचे। जबकि कई बच्चे भीगते केंद्र पहुंचे।


बोर्ड की गलती, छात्र को बनाया छात्रा
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से जारी प्रवेश पत्रों में गलतियां भी सामने आने लगी हैं। गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज पाकबड़ा का एक ऐसा ही मामला जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अभिषेक वर्मा के प्रवेश पत्र में लिंग फिमेल दर्ज हो गया, जिससे उसका परीक्षा सेंटर भी बदल गया। छात्र प्रवेश पत्र में दर्ज गलती सुधार कर परीक्षा केंद्र संशोधन कराने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा। छात्र ने बताया कि 12 फरवरी से उसकी परीक्षाएं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्र संशोधन कराने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed