{"_id":"5c12c1b542c7925cd952887c","slug":"131544733109-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी जनसेवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी जनसेवा एक्सप्रेस
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के कांठ और मेवा नवादा के बीच गुरुवार सुबह जनसेवा एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह सवा दस बजे कांठ और मेवा नवादा के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को तेज झटका लगा। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। ट्रैक ठीक होने के बाद पौने ग्यारह बजे ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इसके बाद ट्रेनें वहां से धीमी गति से गुजारी गईं।