फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवक: गहलोत

हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवक: गहलोत

Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवक: गहलोत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को मुरादाबाद में कहा कि हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवकों में से एक थे। देशभर में उनके मंदिर हैं। लोग उनकी पूजा करते हैं। मंत्री ने कहा कि मैं खुद भी हनुमान का भक्त हूं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में देशभर में सिर पर मैला ढोने वाले 20 हजार लोगों को लाभान्वित किया गया है उनमें से 16 हजार अकेले यूपी के हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वर्ष 2011 के सर्वे के मुताबिक देशभर में 26 लाख कच्चे टायलेट थे और 1.8 लाख सफाई कर्मचारी सिर पर मैला ढोते थे। सरकार ने करीब चार करोड़ टायलेट बनवाए हैं। जिससे कच्चे टायलेट की संख्या घटी है। उन्हाेंने कहा कि सिर पर मैला ढोने वाले 20 हजार कर्मचारी देशभर में चिन्हित हुए हैं। इनमें से 16 हजार उत्तर प्रदेश में निकले। इन सभी को 40 -40 हजार रुपये की धनराशि एकमुश्त दी गई है। ताकि यह नया रोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण देकर ऐसे कर्मचारियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। ऐसे बाकी कर्मियों की तलाश के लिए सरकार सर्वे करा रही है। मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि देश से सिर पर मैला ढोने की प्रथा खत्म हो चुकी है। हनुमान जी को दलित बताने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर टिप्पणी से इंकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह हनुमान को दुनिया का श्रेष्ठतम सेवक मानते हैं और उनके भक्त हैं। उन्हाेंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मिजोरम और तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी। मिशन 2019 पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले से अधिक बहुमत मिलेगा। चुनाव में मोदी के अलावा दूसरा कोई नाम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed