{"_id":"5bbbc319867a5528534e99c8","slug":"131539031833-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के गांव को कुपोषण मुक्त करने वाली शबाना होगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के गांव को कुपोषण मुक्त करने वाली शबाना होगी सम्मानित
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कुपोषण से निजात दिलाकर मासूमों को सेहतमंद करने वाली मुरादाबाद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबाना को नवरात्र के पहले दिन प्रधानमंत्री बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित करेंगे। शबाना ने डीएम के गोद लिए मूढापांडे ब्लाक के गांव लक्ष्मीपुर कट्टई में 87 कुपोषित और 16 अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुपमा शाडिल्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनको पहले ही सम्मानित कर चुके हैं। डीएम ने जिले से चार नाम केंद्र सरकार को पोषण पुरस्कार के लिए भेजे थे। उनमें से शबाना का चयन हुआ है, इनकी कार्यशैली पर एक डाक्यूमेंट्री बनकर नेशनल चैनल पर भी प्रसारित हो चुकी है। शबाना के प्रयास से गांव में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया है। ब्यूरो