{"_id":"5b563db14f1c1b61508b4ef2","slug":"131532378545-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाए रहने के बाद भी बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाए रहने के बाद भी बारिश का इंतजार
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मानसून की झमाझम बारिश के लिए आम जनमानस को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की बार-बार संभावना के बावजूद बादल बिन बरसे चले जा रहे हैं। सोमवार सुबह भी घने बादलों से बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन आठ बजे के लगभग धूप निकल आने से मायूसी मिली। हालांकि मौसम विभाग अभी भी अच्छी बारिश का अनुमान व्यक्त कर रहा है।
सोमवार सुबह में बादलों से कुछ ही बूंदे गिरीं थीं। इसके बाद निकली धूप ने तापमान और उमस में बढ़ोतरी की। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं सुबह की आर्द्रता 85 फीसदी थी तो शाम को 74 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 27 जुलाई तक घने बादल और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।