{"_id":"5b3699b14f1c1bc2378b6938","slug":"131530304945-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी नौचंदी और पद्मावत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी नौचंदी और पद्मावत एक्सप्रेस
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार को दो जगह रेल पटरियां चटक गईं। ट्रेन के गार्ड और चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल संचालन बंद कराने के बाद पटरियों की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
शुक्रवार सुबह नौचंदी एक्सप्रेस इलाहाबाद से सहारनपुर के लिए जा रही थी। ट्रेन शुक्रवार सुबह छह बजकर पांच मिनट पर नगलिया और मिलक के बीच से गुजरी तो गार्ड को झटका लगा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इंजीनियरिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। छह बजकर 35 मिनट पर ट्रेनों को धीमी गति पर दौड़ाया। जिसमें ग्यारह एक्सप्रेस और मेल गाड़ियां पौन घंटे से लेकर दो घंटे तक प्रभावित हुईं। दूसरा मामला गढ़ मुक्तेश्वर के पास का है। शुक्रवार सुबह पौने दस बजे यहां से पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर के पास से गुजर रही थी। तब चालक को झटका महसूस हुआ। चालक ने तुरंत गाड़ी की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। इसके बाद वाराणसी से नई दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रोक दी गई। ट्रैक की मरमत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।