{"_id":"5ad8f6b14f1c1b320a8b57b4","slug":"131524168369-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ किए गए नाले मेयर को अटे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ किए गए नाले मेयर को अटे मिले
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
निगम अफसरों ने कांठ रोड, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, गलशहीद, सिविल लाइन और नागफनी में नाले की तलीझाड़ सफाई करा दी। जब महापौर ने इन नालों को देखा तो उनमें सिल्ट भरी हुई थी। साफ कर दिए गए इन नालों में बड़ी मात्रा में सिल्ट और कचरा मिलने पर मेयर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा और दोबारा से सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने भुगतान पर भी रोक लगा दी है।
बृहस्पतिवार सुबह मेयर विनोद अग्रवाल नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई का जायजा लेने निकले। साफ कर दिए गए नालों में उन्होंने अपने सामने जेसीबी चलवाई तो सफाई की पोल खुल गई। नालों में बड़े स्तर पर सिल्ट जमी हुई थी। इनमें कचरा भी भरा था। नालों की सफाई का निरीक्षण अब पार्षदों की टीम करेगी।