फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शोभा यात्राओं से भक्ति में सराबोर हुआ शहर

शोभा यात्राओं से भक्ति में सराबोर हुआ शहर

Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्राओं से भक्ति में सराबोर हुआ शहर
मुरादाबाद। श्री बालाजी सेवा समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी महोत्सव के तीसरे दिन राजकीय इंटर कालेज से भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा बैंड बाजों की धुन, भजन कीर्तन और झांकियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता और महापौर विनोद अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा जीआईसी से आरंभ होकर पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, टाउन हॉल, बाजार गंज समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए कार्यक्रम स्थल गांधी नगर स्थित गांधी पार्क पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में सबसे पहले बालक झंडा लिए आगे आगे चल रहे थे। उसके बाद महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। यात्रा में भगवान गणेश, हनुमान, शिव पार्वती समेत दर्जनों देवी देवताओं की झांकियां शामिल की गई थीं। झांकियों को देखने और आशीर्वाद पाने के लिए जहां-जहां से यात्रा निकल रही थी वहां-वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। जगह-जगह शोभा यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण 15 क्विंटल 75 किलो का लड्डू रहा। शोभा यात्रा को देखने के लिए शहर से बाहर से भी श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे थे। शोभा यात्रा समिति की महंत विमला राघव के नेतृत्व में निकाली गई। व्यवस्था में रवि राघव, प्रभात सक्सेना, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम लाल, नीलू सिंह, समीर विद्यार्थी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


शोभा यात्रा का किया स्वागत
बालाजी शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुआें को प्रसाद वितरण किया गया। भारत रक्षा सेना उत्तर प्रदेश ने कोर्ट रोड पर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, मो. आरिफ, अचल जैन आदि मौजूद रहे। श्री कृष्ण लीला कमेटी ने शोभा यात्रा का स्वागत पुरानी तहसील गेट पर किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र्र गोस्वामी, अरुण गोपाल, जगदीश राज आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर में दर्जनों स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली कलश शोभा यात्रा
श्री बालाजी जनकल्याण सेवा समिति गौतम नगर ने दो दिवसीय बालाजी महोत्सव के पहले दिन दुर्गा मंदिर नवीन नगर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। कलश यात्रा पीएसी तिराहा, कांठ रोड, मधुबनी, सांई मंदिर समेत कई क्षेत्रों से होेकर गुजरी। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं श्री माता महाकाली एवं श्री बालाजी सेवा समिति श्री संकट मोचन धाम विजय नगर ने हनुमान जयंती समारोह के दूसरे दिन राम चरित्र मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया। मेंहदीपुर बालाजी सेवा समिति ने बालाजी जन्मोत्सव के पांचवें दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में राष्ट्र शांति के लिए आहुतियां दीं। मंदिर संकट मोचन श्री बालाजी महाराज समिति जयंतीपुर ने मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा श्री बालाजी दरबार जयंतीपुर से निकाली गई। वहीं जयंतीपुर पुरानी आबादी में श्री बालाजी दरबार पर हनुमान जयंती के अवसर पर जयंतीपुर में जेपी डांस एकेडमी की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed