फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईस्कूल में खुशी, इंटरमीडिएट में आर्यन ने किया टॉप

हाईस्कूल में खुशी, इंटरमीडिएट में आर्यन ने किया टॉप

Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में खुशी, इंटरमीडिएट में आर्यन ने किया टॉप
हाईस्कूल में खुशी, इंटरमीडिएट में आर्यन ने किया टॉप
विज्ञापन

हाईस्कूल में 79.73 और इंटरमीडिएट में 80.93 स्टूडेंट पास
जिले में हाईस्कूल में कुल 22021 में से 17557 स्टूडेंट हुए उत्तीर्ण
इंटरमीडिएट में कुल 16946 में से 13715 स्टूडेंट को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/संभल।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा का शुक्रवार को दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। हाईस्कूल में 79.73 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। इंटरमीडिएट में 80.93 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। भवालपुर के एलएफ एकेडमी इंटर कॉलेज की खुशी ने हाईस्कूल में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में बहजोई के चंद्रपाल इंटर कॉलेज के आर्यन वार्ष्णेय ने बाजी मारी है।
जिले में हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 24370 में से 22021 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 17557 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 17643 परीक्षार्थियों में से 16946 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 13715 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। संभल के भवालपुर स्थित एलएफ एकेडमी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा खुशी ने 90.33 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। संभल के बहजोई स्थित चंद्रपाल इंटरमीडिएट कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र आर्यन वार्ष्णेय ने 93.60 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। मेधावियों के घर जश्न का माहौल है। मिठाई बांट कर खुशी जताई जा रही है। अन्य परिजन भी मेधावियों से अपने लाड़लों को सीख लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------------------
इंटरमीडिएट में लड़कियों ने लहराया परचम
चंदौसी। इंटरमीडिएट की जिले की टॉपटेन सूची में कुल 14 परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। 14 में से 10 लड़कियों ने मेरिट में अपनी जगह बनाई है। मेरिट में केवल चार लड़कों को ही जगह मिल सकी है। लड़कियों ने अपना परचम लहराते हुए एक बार फिर से अपना दमखम दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
हाईस्कूल की मेरिट में भी लड़कियों का दबदबा
चंदौसी। हाईस्कूल की जिले की मेरिट सूची में भी लड़कियों ने लड़कों को कड़ी टक्कर दी है। हाईस्कूल की जिला मेरिट सूची में कुल 18 छात्र-छात्राओं ने जगह पाने में सफलता हासिल की है। कुल 18 में से नौ छात्र और नौ छात्राओं ने मेरिट में अपनी जगह बनाई है। मेरिट में पहले तीनों स्थानों पर लड़कियों ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed