{"_id":"5f21dae68ebc3e639f71e3e9","slug":"131-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd357500442","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित युवती की मौत, 44 पुलिसकर्मियों समेत 131 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित युवती की मौत, 44 पुलिसकर्मियों समेत 131 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पीटीसी में पुलिसकर्मियों में संक्रमण का प्रसार तेजी से होता दिख रहा है। बुधवार को भी 44 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले सोमवार को 64 और मंगलवार को 52 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के कुल 131 नए मामले आए हैं। इनमें एक संक्रमित युवती की टीएमयू में मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या 52 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1649 पहुंच चुकी है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बैंक कालोनी खुशहालपुर मझोला निवासी 26 साल की कोरोना संक्रमित युवती की टीएमयू में दोपहर 12.45 बजे मौत हो गई। युवती का दिल्ली के एक अस्पताल में सिर का आपरेशन हुआ था। बचपन से ही वह बीमारी से पीड़ित थी, जिसके चलते उसका सिर सामान्य से कहीं अधिक बड़ा था। दिल्ली में आपरेशन के दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गई। परिजनों ने चार जुलाई को युवती को टीएमयू में रेफर करवा लिया। गंभीर हालत में टीएमयू में ही उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को युवती ने दम तोड़ दिया।
जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार को 131 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 49 संक्रमित मिले हैं। जिले में 407 लोगों की रैपिड टेस्टिंग की गई। इसमें पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 99 पुलिस कर्मियों के सैंपल हुए और 44 पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। पीटीसी में तीन दिन से लगातार सैंपलिंग हो रही है और अब तक 160 पुलिस कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। भोजपुर में 124 लोगों के एंटीजन सैंपल में तीन पॉजिटिव, ताजपुर में 124 सैंपलों में एक पॉजिटिव, कांठ में 16 सैंपलों में एक पॉजिटिव आया है। ठाकुरद्वारा, कुंदरकी और मूंढापांडे में सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। ग्रेटर नोएडा जीआईएमएस से 316 लोगों की सैंपल रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 266 की निगेटिव और 50 पॉजिटिव हैं। बाकी संक्रमित ट्रू नेट और निजी लैबों की जांच रिपोर्ट से आए हैं। इनमें अधिकतर मरीज चाऊ की बस्ती, धीमरी, कानून गोयान, बुद्धि विहार, भोजपुर और पुलिस लाइन के दो संक्रमित हैं। एक संक्रमित टीएमयू कैंपस से हैं।
विज्ञापन
कोरोना मीटर
------------
नए मरीज 131
मौत 01
अब तक कुल मरीज 1649
अब तक कुल मौत 52
आज डिस्चार्ज मरीज 48
अब तक स्वस्थ हुए मरीज 993
एक्टिव मरीज 605