फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1300 kg garbage removed from bank of ramganga

रामगंगा नदी के तट से 1300 किलो कचरा हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
1300 kg garbage removed from bank of ramganga
मुरादाबाद। मंडल और शहर की पहचान रामगंगा नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए शहर की एनजीओ परिवर्तन दी चेंज काम कर रही है। संस्था ने विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 दिन का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। पहले दिन रविवार को संस्था ने 1300 किलो कचरा रामगंगा नदी के तट से हटाया।
विज्ञापन

यह अभियान नगर निगम, जिला प्रशासन द्वारा समर्थित है। इससे पहले स्वच्छता अभियान काली मंदिर रामगंगा तट पर प्रत्येक रविवार को चल रहा था। संस्था का कहना है कि अभियान का उद्देश्य तट को साफ कर वहां पौधरोपण करना है। रविवार को संस्था ने 700 किग्रा अपशिष्ट, 200 किग्रा खंडित मूर्तियां, 400 किलोग्राम से अधिक कपड़ा व अन्य कचरा मिलाकर लगभग 1300 किग्रा कचरा एकत्र उसका प्रबंधन किया। अभियान में संस्था अध्यक्ष कपिल कुमार सहित 20 से ज्यादा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इसमें इनरव्हील क्लब मुरादाबाद एसेंस 310 भी सहयोग कर रहा है। कपिल ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर विश्व नदी दिवस तक निरंतर चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed