फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13-year record broken, mercury dropped, remained at 4 degrees Celsius

13 साल का रिकॉर्ड टूटा, लुढ़का पारा, 4 डिग्री सेल्सियस रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
13-year record broken, mercury dropped, remained at 4 degrees Celsius
मुरादाबाद। आधा दिसंबर बीतते ही ठंड के तेवर कड़क हो गए हैं। इस सीजन में शनिवार को 13 वर्ष के सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है किलानिना की वजह से ठंड बढ़ी है। सोमवार तक शीतलहर चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कश्मीर और राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर-पश्चिम हवा की वजह से वातावरण बहुत ज्यादा ठंडा हो रहा है। जमीन से करीब तीन हजार मीटर के ऊपर पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। जो मैदानी क्षेत्र खासकर मुरादाबाद और उसके आसपास के जनपदों में ठंड बढ़ने का एक कारण है। इसके अलावा इस वर्ष दिसंबर के अंत में और जनवरी के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं, इस वर्ष लानिना की वजह से मौसम ठंडा हो रहा है। यही वजह है कि 18 दिसंबर को पिछले वर्षों में करीब 13 वर्ष में सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही वातावरण में गलन थी। इस वजह से ज्यादातर घरों में शनिवार को बुजुर्ग और बच्चे रजाई में ही छुपे रहे। ठंड से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया गया। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने खुद को ठंड से बचाया। धूप में भी अन्य दिनों की तपिश कम थी। शाम चार बजे से मौसम एक बार फिर सर्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था।

क्या है लानिना
भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निमभन हवा का दबाव होने पर यह स्थिति पैदा होती है। इसकी उपत्ति के कारण अलग-अलग माने जाते हैं, लेकिन सबसे प्रचलित कारण पूर्व से तेज गति से बहने वाली हवा माना जाता है। इससे समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। इसका सीधा असर दुनियाभर के तापमान पर पड़ता है और तापमान औसत से अधिक ठंडा हो जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार 2009 से अब तक 18 दिसंबर की रात सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2021 19 4.0
2020 16 5.0
2019 13.2 9.8
2018 25.5 9.0
2017 16.3 5.5
2016 24 9.0
2015 19.5 5.8
2014 19.5 6.9
2013 22 7.2
2012 23.3 9.4
2011 16 7.3
2010 23.8 6.2
2009 24.5 7.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed