फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12th pass found running operation theatre, hospital sealed

Moradabad News: 12वीं पास चलाता मिला ऑपरेशन थिएटर, अस्पताल सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
12th pass found running operation theatre, hospital sealed
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटघर के गुलाबबाड़ी क्षेत्र में छापा मारा। यहां स्टार हेल्थ के नाम से अवैध अस्पताल चलता मिला। 12वीं पास योग्यता वाला युवक ऑपरेशन थिएटर चला रहा था। सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता महिला भर्ती मिली, जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। महिला के इलाज के पर्चे पर किसी डॉक्टर के साइन नहीं थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन किसने किया, एनेस्थीसिया किसने दिया और बच्चे के जन्म के समय कौन बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद थे। इसका विवरण भी अस्पताल में नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने अस्पताल को सील कर दिया। उपकरण व दवाइयों के जब्तीकरण की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल संचालक जितेंद्र कुमार भी मौके पर नहीं मिले। स्टाफ दिलशाद ने अपने नाम के आगे डॉक्टर लिख रखा था लेकिन उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के मामले रिपोर्ट बनाई है। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि यह रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति के सामने रखी जाएगी। इसके बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने ग्लोबल नर्सिंग होम में भी चेकिंग की। वहां कुछ खामियां मिलीं, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed