फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आखिरी दिन सर्वेश की पत्नी समेत 11 का नामांकन

आखिरी दिन सर्वेश की पत्नी समेत 11 का नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
आखिरी दिन सर्वेश की पत्नी समेत 11 का नामांकन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह समेत 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर को जमा किए। साधना सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा है। इसके साथ ही मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशियों की कुल संख्या 25 और नामांकन पत्रों की संख्या 28 हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने तीन सेट और सपा प्रत्याशी डा. एसटी हसन ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया था। गुरुवार को शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख मौ. इसरार और पीस पार्टी से नादिर ने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को नर सिंह सैनी निवासी ब्रहम्मपुरी कालोनी जयंतीपुर मार्ग ने निर्दलीय, मौ. इसरार निवासी मोहल्ला सैफियान अगवानपुर ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से, मुसर्रत हुसैन निवासी हाथीपुर चित्तू ने निर्दलीय, राजकुमार निवासी सराय खालसा ने निर्दलीय, यशपाल सिंह निवासी जीटीबी एन्कलेव दिल्ली ने भारतीय किसान पार्टी से, जूही शबनम निवासी जामा मस्जिद उत्तरी ने राष्ट्रीय कांग्रेस (जे.) से, नादिर निवासी कुड़ामीरपुर छजलैट ने पीस पार्टी से, सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह निवासी रतूपुरा ठाकुरद्वारा ने निर्दलीय, नीलम सिंह निवासी पपसरा रजबपुर अमरोहा ने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से, भीष्म जीत सिंह निवासी ताजपुर मजरा कमेलपुर अमरोहा ने फौजी जनता पार्टी से और अकील निवासी पुछड़ी शक्ति नगर कालोनी रामनगर रेंज नैनीताल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


2014 में भी भरा था साधना ने पर्चा
मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी व सांसद सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। तब भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। हालांकि नाम वापसी क दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
मुरादाबाद। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को इच्छुक प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद फाइल प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग आफिसर/डीएम की ओर से जारी कर दी जाएगी।



नाम वापस नहीं हुए तो लगेंगी दोहरी ईवीएम
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा से नामांकन के अंतिम दिन तक 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। हालांकि अभी नामांकन पत्रों की जांच होनी है। यदि पर्चों में कोई त्रूटि पाई जाती है तो कुछ नामांकन पत्र रद्द भी हो सकते हैं। इसके बाद नाम वापसी पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। यदि नाम वापसी नहीं होती है तो मुरादाबाद लोकसभा चुनावों में बूथ पर दोहरी ईवीएम का प्रयोग करना पड़ेगा। क्योंकि एक ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह और 16 वां नोटा का बटन ही हो सकता है।

मुरादाबाद लोकसभा से नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशी
--------------------------------------------
क्रम प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
---------------------------------------------------
1. कुंवर सर्वेश सिंह भारतीय जनता पार्टी
2. इमरान प्रतापगढ़ी इंडियन नेशनल कांग्रेस
3. डा. एसटी हसन समाजवादी पार्टी
(सैय्याद तुफैल हसन)
4. विजयपाल सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया
(कम्युनिस्ट) एसयूआईसी (सी)
5. दिलेराम भारतीय हरित पार्टी
6. तेज सिंह सैनी राष्ट्रीय समानता दल
7. मोहित कुमार गिल आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स)
8. रूप चंद्र सिंह भारतीय बहुजन समता पार्टी
9. अकरम नकी भारतीय एकता पार्टी
10. उमर फारूख राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल
11. पवन अग्रवाल शिवसेना
12. प्रिंस कुमार शर्मा निर्दलीय
13. मौ. असलम उर्फ पाशा जनशक्ति दल
14. नरेश कुमार सैनी निर्दलीय
15. नर सिंह सैनी निर्दलीय
16. मौ. इसरार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
17. मुसर्रत हुसैन हाथीपुर चित्तू निर्दलीय
18. राजकुमार निर्दलीय
19. यशपाल सिंह भारतीय किसान पार्टी
20. जूही शबनम राष्ट्रीय कांग्रेस (जे.)
21. नादिर पीस पार्टी
22. साधना सिंह निर्दलीय
23. नीलम सिंह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
24. भीष्म जीत सिंह फौजी जनता पार्टी
25. अकील निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed