फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   असहज स्थिति में नहीं फंसेंगे, निमग बनाएगा टायलेट

असहज स्थिति में नहीं फंसेंगे, निमग बनाएगा टायलेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
असहज स्थिति में नहीं फंसेंगे, निमग बनाएगा टायलेट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने के दौरान टायलेट नहीं मिलने पर कई बार आप असहज स्थिति में आ जाते हैं। आने वाले दिनों में यूरिनल सुविधाओं का शहर में इजाफा किया जाना है। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने इसका बीड़ा उठाया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के सुभल शौचालय विभाग में नये टायलेट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। लोगों की सर्वाधिक आमद वाली दस जगह के नामों पर विचार किया जा रहा है। यहां लोगोें की सुविधा के लिए पीपीपी मोड पर टायलेट निर्माण कराया जाना है। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक जगह नगर निगम ही उपलब्ध कराएगा।

दरअसल, बीते दिनों सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम के टायलेट का सर्वे अपनी टीम से कराया था। इसकी रिपोर्ट में सामने आया कि अधिकांश टायलेट में व्यवस्थायें ठीक नहीं है। कहीं टाेंटी गायब मिली। कही चिटकनी ही नहीं थी। तमाम गड़बड़ियों के बाद नये सिरे से टायलेट बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन स्पॉट पर चल रहा विचार :
मंडी चौक, पुरानी तहसील, अमरोहा गेट, कटरा नाज, भूड़े का चौराहा, हरतला, गुंज गुरट्टा से कोतवाली के बीच

पीपीपी मोड पर टायलेट का काम कराया जाना है। यह लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। - गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed