फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहीद परिवारों को शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

शहीद परिवारों को शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
शहीद परिवारों को शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन मुरादाबाद मंडल की रविवार को बैठक हुई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद परिवारों की आर्थिक मदद के लिए एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह ने संगठन की जिलेवार समीक्षा की।
दिल्ली रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ही शिक्षकों की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन के जरिए ही शिक्षकों की समस्याओं को तत्परता से समाधान होता है। उन्होंने मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को 13 बिंदुओं पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और बच्चों का शैक्षिक स्तर मजबूत करने के निर्देश दिए। मंडल महामंत्री डा. हरनंदन प्रसाद ने कहा कि शिक्षक बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करें। बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाकर अपने दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन

पांचों जिलों के जिलाध्यक्षों ने अपने जिलों की समस्याएं उठाई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिसको समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद करन सिंह, जिला अध्यक्ष अमरोहा वरन सिंह, जिलाध्यक्ष संभल अमर सिंह, जिला अध्यक्ष रामपुर, मनोहरी लाल, योगराज सिंह, पदम सिंह, जितेंद्र कुमार, सर्वेश सिंह, राजेश कुमार, अर्जुन, विनोद गौतम, जयवीर सिंह, सुशील दिवाकर और गंगा शरण मौजूद रहे। अध्यक्षता संरक्षक जगदीश बाबू और संचालन डा. हरनंदन प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed