{"_id":"5c0ecdb2bdec22413e058a31","slug":"121544474034-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक ने रोकी ट्रेनों की चाल, यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक ने रोकी ट्रेनों की चाल, यात्री रहे बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर रेलवे के गजरौला-मुरादाबाद-रोजा सेक्शन में अनुरक्षण एवं नवीनीकरण कार्य होने से सोमवार को पांच घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने से मुरादाबाद मंडल में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। मेगा ब्लाक से एक ट्रेन निरस्त और दो ट्रेनों आंशिक निरस्त रही। दो ट्रेनों को रोककर चलाया गया। ट्रेनों के निरस्त होने एवं संचालन बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मुरादाबाद मंडल के गजरौला, मुरादाबाद और रोजा सेक्शन के पुरानी पटरियों की मरम्मत एवं स्लीपर बदलने का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक सप्ताह के भीतर सोमवार को दूसरी बार पांच घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया। मेगा ब्लाक के चलते मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर निरस्त रही। रामनगर-मुरादाबाद और सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर आंशिक निरस्त रही। रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर को रामनगर पीपलसाना और सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर को सीतापुर से रोजा तक चलाया गया। कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 35-35 मिनट रोककर चलाया गया। बरेली-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को तीन घंटे देरी से बरेली से 2.40 बजे चलाया गया। इसी तरह मुरादाबाद काशीपुर पैसेंजर को मुरादाबाद से दोपहर एक बजे चलाया गया। हिमगिरि एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलाया गया।
मेगा ब्लाक होने से सप्त क्रांति एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, इंटर सिटी और आला हजरत एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मू एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। मेगा ब्लाक सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक रहा।