{"_id":"5c0ecbb1bdec2241975ff9ea","slug":"121544473521-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए, निगम और खनन विभाग उठाएंगे ई - वेस्ट की ढुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए, निगम और खनन विभाग उठाएंगे ई - वेस्ट की ढुलाई
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने सोमवार को जिला प्रशासन, एमडीए, निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर रामगंगा किनारे पड़े ई - वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा की। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा चिन्हित किए गए स्थान पर ई - वेस्ट का सुरक्षित भंडारण किया जाए। इसकी ढुलाई का खर्च एमडीए, नगर निगम और खनन विभाग मिलकर उठाएंगे।
मंडलायुक्त सभागार में आयोजित ई - वेस्ट निस्तारण की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने कहा कि रामगंगा नदी के तट पर दसवां घाट, बरबालान, लाल बाग, काली मंदिर के पास नवाबपुरा इलाके में अवैध रूप से पड़ी ब्लैक डस्ट का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा विकसित की गई एमएसडब्ल्यू लैंड फिल साइट में विकास कार्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग, निगम, एमडीए और खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रामगंगा नदी के तट पर एकत्रित ब्लैक पाउडर के सुरक्षित भंडारण के लिए क्षेत्र में स्वाइल की लेयर बिछाई जा रही है। 1.5 एमएम मोटी एचडीपीआई सीट को बिछाकर यहां ब्लैक डस्ट के भंडारण का कार्य आठ अक्तूबर से शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 110 ट्राली ब्लैक डस्ट का सुरक्षित परिवहन किया जा चुका है।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि ब्लैक पाउडर की ट्रैक्टर ट्रालियों की लिफ्टिंग के लिए नगर निगम निविदा प्रकाशित कराए। इसके परिवहन और भंडारण का खर्च नगर निगम, एमडीए और खनन विभाग मिलकर उठाएं। कमिश्नर ने कहा कि विस्तृत एस्टीमेट तैयार करके एमडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के नामित अभियंताओं से उसका सत्यापन कराया जाए। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, वीसी एमडीए कनक लता त्रिपाठी समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।