फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सिस्टम का हिस्सा बन क्षेत्रवासीयों को लाभांवित करना मकसद- सचिन .-Cordination

सिस्टम का हिस्सा बन क्षेत्रवासीयों को लाभांवित करना मकसद- सचिन .-Cordination

Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिस्टम का हिस्सा बन क्षेत्रवासीयों को लाभांवित करना मकसद- सचिन .-Cordination
सचिन ने गांव-गांव जाकर जनसमस्याएं जानी
विज्ञापन

अमरोहा जन-संवाद यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत घनसूरपुर से हुई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जिले में जनसंवाद यात्रा लेकर निकले सचिन चौधरी गांव गांव लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। अमरोहा जन संवाद यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत रविवार को घनसूरपुर से हुई। जो दुर्गुपुर, खासा, पपसरा, सूदनपुर, हाकमपुर, चकमदीपुर, चोटीपूरा, सहवाजपुर, जगुआ होते हुए फयाजनगर पहुंची। जहां सचिन चौधरी ने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए।

सचिन चौधरी ने कहा कि अमरोहा जन-संवाद यात्रा का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानना एवं उनका समाधान कराने का प्रयास करना है। उनकी संस्था अब तक शहीदों के परिवारों को प्लॉट देने का सम्मानित काम करती आई है। कहा कि उनका मकसद सिस्टम्स का हिस्सा बन कर अपने क्षेत्रवासियों को लाभान्वित करना है। रविवार को पदयात्रा के जरिए घर-घर जाकर बाजार में हर छोटे-बड़े व्यापारी से उनकी समस्याओं को जाना । पद यात्रा लोगों ने बिजली, पानी, मकान, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के अलावा स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और शौचालय से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस दौरान लखपत सिंह, वाजिद अली, शमी हसन, प्रधान देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed