फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सभी 70 वार्ड में स्वच्छता समिति गठित

सभी 70 वार्ड में स्वच्छता समिति गठित

Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
सभी 70 वार्ड में स्वच्छता समिति गठित
मुरादाबाद। महानगर में स्वच्छता और पालीथीन पर नियंत्रण की निगरानी अब स्वच्छ वातावरण समिति करेंगी। शुक्रवार रात नगर आयुक्त ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर सभी 70 वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों का गठन कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम ने अब महानगर में सफाई और स्वच्छता के लिए जन सहयोग लेने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों शासन ने इसके आदेश जारी किए थे। नगर निगम की कई योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू नहंी हो पाती हैं। शासन ने इसमें जनसहयोग पर जोर दिया था। शुक्रवार रात को नगर आयुक्त ने कैंप कार्यालय पर अफसरों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को हर हाल में स्वच्छ बनाया जाना है। इसमें सड़कों, नालों की सफाई कराई जानी है। पालीथीन पर भी नियंत्रण लगना है। यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। इसको जनसहयोग से चलाया जाना है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक अमान शाहिउ ने बताया कि स्वच्छ वातावरण समितियों में वार्ड के सभ्रांत नागरिक, रिटायर अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जागरूक महिला और एनजीओ पदाधिकारयिों को शामिल किया गया है। सभी 70 वार्ड में इनका गठन करने के बाद सक्रिय रखने की रणनीति तैयार की गई। समितियों केसुझाव पर भी कार्य किए जाएंगे। समिति की हर महीने एक मीटिंग होनी जरूरी है। मीटिंग में संबंधित क्षेत्र का सफाई निरीक्षक और नगर निगम का एक अधिकारी जरूर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नगर निगम में बग प्रत्येक वार्ड में स्व्च्छ वातावरण समिति का गठन कर लिया गया है। इनकेसहयोग से पहला विशेष सफॅाई अभियान 10 जुलाई से चलाया जाएगा। महानगर की तस्वीर एक महीने में बदली नजर आएगी।
- विनोद अग्रवाल, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed