{"_id":"5b352f1e4f1c1bb36e8ba516","slug":"121530212126-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में प्रत्येक घर में शौचालय की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में प्रत्येक घर में शौचालय की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगलिया जट में आने वाले मझरा मिलक के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर बिलारी शाहबाद रोड पर जमा होकर प्रत्येक घर में शौचालय बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के मुताबिक ब्लाक कर्मियों द्वारा मिलक गांव का सर्वे कर ऐसे घर चिन्हित कर लिए गए जिनमें शौचालय बने हुए नहीं हैं। उसके बाद भी अभी तक समस्त घरों में शौचालय नहीं बन पाए हैं। एक ओर तो ब्लॉक के अधिकारियों का जोर सभी ग्रामों को ओडीएफ करने पर है वहीं दूसरी ओर अनेक ग्रामीणों के घर अभी भी शौचालय विहीन हैं। प्रदर्शन करने वालों में किशनवती, सोमवती, मीना, श्यामवती, राधा, जावित्री, मीना, सीमा, रामप्यारी, चंद्रवती, कमलेश, विद्या, भूरी, मंजू आदि रही। उधर मिलक नगलिया जट गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद अधिकतर घरों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। अवशेष बचे घरों में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। प्रधान प्रतिनिधि के मुताबिक जिन ग्रामीणों के घरों में शौचालय बने हुए नहीं थे उन सभी घरों में ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय बनवाए जाने का लक्ष्य है।