फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रूपपुर टंडोला में विद्युत लाइन का तार टूटकर बिटौरों पर गिरा, आग से हजारों र्का इंधन जलकर नष्ट, गांव में मची अफरा तफरी

रूपपुर टंडोला में विद्युत लाइन का तार टूटकर बिटौरों पर गिरा, आग से हजारों र्का इंधन जलकर नष्ट, गांव में मची अफरा तफरी

Thu, 28 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रूपपुर टंडोला में विद्युत लाइन का तार टूटकर बिटौरों पर गिरा, आग से हजारों र्का इंधन जलकर नष्ट, गांव में मची अफरा तफरी
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कोतवाली के गांव रूपपुर टंडोला में विद्युत लाइन का तार टूटने से रास्ते पर रखे बिटौरों में आग लग गई। हजारों का ईंधन जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने में दमकल की टीम को पांच घंटे का समय लगा। आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव में नरेश, गनपत सिंह आदि किसानो के नलकूपों को जा रही विद्युत लाइन का तार मंगलवार की रात करीब 12 बजे टूटकर नीचे रखे बिटौरो पर गिर पड़ा। जिससे उनमें आग लग गई।
विज्ञापन

आग तेजी से गांव की ओर फैलने लगी। तो ग्रामीणों की आंख खुल गई। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे ग्रामीणों के काबू में नहीं आई। जिस पर उन्होने दमकल को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम को आग बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। ग्रामीणों हरिओम सिंह यादव आदि ने बताया कि यह विद्युत लाइन 20 माह पुरानी है। इस लाइन के तार लोहे के है। जो आए दिन टूटते रहते है। तीन महीने पहले परमानंद यादव के गन्ने के खेत में तार टूटने से आग लग गई थी। ग्रामीण लगातार जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही हैं। इस गांव को ठाकुरद्वारा बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की रात को आग लगने का स्थान गांव की आबादी से 50 मीटर की दूरी पर था। जिससे गांव में पूरी रात अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed