फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 year old boy killed a six year old innocent child Yug In Rampur

12 साल का किलर बोला: गाली दे रहा था छह साल का युग... इसलिए मार डाला; वारदात ने बिहार के अमरजीत की दिलाई याद

Sun, 02 Jul 2023 09:45 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jul 2023 09:45 AM IST
सार

खेल-खेल में हुई कहासुनी के दौरान आपा खोए 12 साल के बालक ने छह वर्षीय युग की ईंट से सिर कुचलकर जान ले ली। वारदात के बाद घर की ओर भागते समय महिला कांस्टेबल नजर आई तो खुद युग के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
12 year old boy killed a six year old innocent child Yug In Rampur
yug murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ज्वालानगर में शनिवार को सामने आई एक घटना ने बिहार के बेगूसराय के उस किलर की याद दिला दी, जिसने महज आठ साल की उम्र में एक के बाद एक कुल तीन कत्ल किए थे। मरने वालों में तीनों की उम्र एक साल से कम थी। रामपुर में सामने आई घटना में भी 12 साल के बच्चे ने अपने से आधी उम्र यानी छह साल के बच्चे की जान ले ली। यहां खेल-खेल में हुई कहासुनी के दौरान आपा खोए 12 साल के बालक ने छह वर्षीय युग की ईंट से सिर कुचलकर जान ले ली। वारदात के बाद घर की ओर भागते समय महिला कांस्टेबल नजर आई तो खुद युग के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी दी। शक के आधार पर पुलिस ने 12 वर्षीय बालक से पूछताछ की तो कुछ देर इधर-उधर की बात करने के बाद उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

मूल रूप से मुरादाबाद के गांव सिरसवां हरचंद के रहने वाले योगेंद्र यादव रामपुर में मोबाइल टावर पर टेक्नीशियन का काम करते हैं। वह रामपुर ज्वालानगर में प्रेम पटवारी की गली में रहते हैं। शनिवार दिन में 12 बजे योगेंद्र का बेटा युग घर से चॉकलेट लेने के लिए निकला। रास्ते में उसकी मुलाकात एक गली के फासले पर रहने वाले मजदूर के 12 वर्षीय बेटे से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी होने के कारण दोनों बालक अक्सर साथ खेलते थे। खेल-खेल में झगड़ते भी थे। शनिवार को भी दोनों साईं विहार मोहल्ले में खाली प्लॉट पर जाकर खेलने लगे। खेलने के दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो 12 वर्षीय बालक ने ईंट के कई वार करके युग को लहूलुहान कर दिया। काफी देर तक युग नहीं उठा तो हमलावर बालक घर की ओर भागा।

विज्ञापन

रास्ते में शहजादनगर थाने की महिला कांस्टेबल को देखा तो प्लाॅट में बच्चा लहूलुहान पड़ा होने की जानकारी दी। महिला सिपाही की जानकारी पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युग को मृत हालत में देख 12 वर्षीय बालक को थाने ले आई। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले गुमराह करने की कोशिश की लेकिन गहराई से पूछने पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को बच्चा जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

गाली दे रहा था...इस लिए मार डाला
एएसपी संसार सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया युग कई दिनों से वह उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस वजह से ईंट से हमला कर मार डाला।

पिता को जन्मदिन पर चॉकलेट देना चाहता था
युग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आज (एक जुलाई) को योगेंद्र यादव का जन्मदिन था। युग अपने पिता को तोहफे में देने के लिए चॉकलेट लेने घर से निकला था। इसके लिए पिता से ही दस रुपये लिए थे, जो मौके पर खून से सनी ईंट के पास पड़े मिले। युग की टी-शर्ट भी पास में पड़ी थी। माना जा रहा है कि छीना-झपटी में उसकी टी-शर्ट उतर गई होगी।

इकलौते बेटे को पढ़ाने के लिए गांव छोड़ा था
युग योगेंद्र यादव का इकलौता बेटा था। उसे अच्छी पढ़ाई कराने के लिए उन्होंने गांव से रामपुर का रुख किया था। इसी साल ज्वालानगर के फर्स्ट इंप्रेशन स्कूल में उसका दाखिला कराया था। परिजनों के मुताबिक दिमाग से तेज होने के कारण स्कूल ने उसे सीधे यूकेजी में दाखिला दिया था। आरोपी 12 वर्षीय बालक ने इस साल पांचवीं कक्षा पास की है।

कहलाया था दुनिया का सबसे कम उम्र का सीरियल किलर
बिहार के बेगूसराय में अमरजीत नाम के एक बच्चे ने आठ साल की उम्र में तीन मासूमों की जान ली थी। वह दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर या भारत का सबसे छोटा सीरियल किलर माना जाता है। लोग इस बच्चे को 'मिनी सीरियल किलर' नाम से भी जानते हैं। उसने कुल तीन कत्ल किए थे और तीनों की ही उम्र एक साल से कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed