{"_id":"6250815d7891d6332c722283","slug":"12-static-magestrate-not-doing-duty-moradabad-news-mbd424123787","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: 12 स्टैटिक मस्जिट्रेटों ने ड्यूटी नहीं निभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: 12 स्टैटिक मस्जिट्रेटों ने ड्यूटी नहीं निभाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं डिग्री कॉलेज में लिखवाने का दुस्साहस नकल माफिया ने यूं ही नहीं किया था, बल्कि कि अधिकारियों की लापरवाही से उसका मनोबल बढ़ा। 28 मार्च को बोर्ड परीक्षा में 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे थे, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग, पैकिंग कराकर बंडल को संकलन केंद्र तक भेजना स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ही जिम्मेदारी होती है।
जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जो बोर्ड परीक्षा में पर नजर रखते हैं। केंद्राें का निरीक्षण करते हैं। स्टैटिक मस्जिट्रेट की जिम्मेदारी दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न कराने के साथ-साथ अपने सामने ही उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग, पैकिंग कराकर बंडल को संकलन केंद्र के लिए रवाना करना होती है। लेकिन, इन जिम्मेदारों ने अपना फर्ज निभाने में लापरवाही बरती। 28 मार्च को जिले के बारह केंद्रों पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहेे थे। इसमें शहर और ग्रामीण इलाकों के केंद्र शामिल है। जानकारी होने पर डीएम की ओर से पत्र जारी कर इन स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपने परीक्षा केंद्रों 12 अप्रैल तक प्रतिदिन ड्यूटी करने के निर्देश दिए थे।