फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 people injured in stone pelting and firing between two parties over electoral rivalry

Moradabad: चुनावी रंजिश को लेकर झड़प, दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव में 12 लोग घायल

Mon, 11 Jul 2022 01:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 11 Jul 2022 01:40 AM IST
सार

भोजपुर थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई, दोनों तरफ से पथराव हुआ। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
12 people injured in stone pelting and firing between two parties over electoral rivalry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव के चलते 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल आरिफ को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है। घटना का कारण ग्राम प्रधान का चुनाव बताया जा रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


वसावनपुर गांव के वर्तमान प्रधान पति रिजवान और आरिफ के बीच ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। रविवार की शाम कुर्बानी के बाद आरिफ पक्ष का एक किशोर गांव के ही शराफत की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीद कर अपने घर ले जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में रिजवान पक्ष के यूसुफ ने किशोर को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव के बाद फायरिंग होने लगी। पथराव में आरिफ, नासिर, आसिफ, करीम, बाबू, यूसुफ, याकूब, नक्शे, रुस्तम समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में आरिफ और बाबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल आरिफ का कांठ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आरिफ को गोली लगी है। इधर रिजवान पक्ष के बाबू, जुम्मा और दूला समेत तीन लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। आरिफ पक्ष के लोगों का आरोप है कि रिजवान पक्ष के लोगों ने दुकानदार शराफत के घर पर भी पथराव किया है। उसके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। साथ ही आरिफ और हिमायत के घर में पथराव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग घरों में छिप गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने प्रभारी क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा सागर जैन के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ी  तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। घटना के चलते गांव में दहशत का माहौल कायम है।

लोगों का आरोप है कि राइफल से भी फायरिंग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ ने पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था और वह हार भी गया। इससे पहले आरिफ, रिजवान पक्ष को ही ग्राम प्रधान के चुनाव में समर्थन करता था। पहली बार उसके विरोध में चुनाव लड़ा था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ग्राम प्रधान पति से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed