फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 arrested for child theft

बच्चा चोरः पैकेज समाचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 arrested for child theft
मुरादाबाद। बच्चा चोरी करने की अफवाह में शुक्रवार को अलग अलग जगह एक दंपती सहित चार लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मामला एक
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र निवासी टिप्टी और बिमला (पति- पत्नी) शुक्रवार को भीख मांगने के लिए भगतपुर थानाक्षेत्र स्थित मुंडिया गांव गए थे। दंपती ने पुलिस को बताया कि मुंडिया गांव में वे दोनों एक मुर्गी फार्म के सामने से गुजर रहे थे कि वहां मौजूद युवकों ने दंपती को रोक लिया और उन पर बच्चा चोर होने का शक जताते हुए उनको पीटना शुरू कर दिया। एसओ भगतपुर कोमल सिंह ने बताया कि इस मामले में कासिम, तसलीम, मंसूर और गुलाव नवी के खिलाफ केस दर्ज कर कासिम और मंसूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामला दो
मुरादाबाद। एसएचओ मझोला अजय गौतम ने बताया कि जयंतीपुर की मीना नगर कालोनी में 9 साल का फरमान खेल रहा था। इस दौरान ही बच्चे के पास मानसिक विक्षिप्त युवक को देखकर किसी ने अफवाह फैला दी कि कालोनी में बच्चा चोर आया है। जिसके बाद कालोनी के कुछ लोग एकजुट हुए और मानसिक विक्षिप्त की पिटाई कर दी गई। और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं। इसके बाद युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गए आरोपी मोसिन, इशरार, शहजादा, मो. बरीश, नासिर, अफताब और उमर उर्फ अहमद नवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
मामला तीन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में शनिवार को दो आरोपी इकलाख और अनुज को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मछरिया निवासी इकलाख ने 27 अगस्त को पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति बच्चा चोरी की फिराक में बैठा है। पंडित नंगला चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की मानसिक बीमार व्यक्ति को बच्चा चोरी बताकर अफवाह फैलाई गई थी। इसके अलावा गांगन तिराहे पर रहने वाले अनुज ने पुलिस को 27 तारीख को सूचना दी कि उसके बच्चे को चोरी करने की कोशिश की गई है। जांच में पता चला कि अनुज का बच्चा खेलते वक्त चारपाई से नीचे गिर गया था। पड़ोसी ने उसे उठाकर चारपाई पर रखा तो पड़ोसी को ही बच्चा चोर बताकर अफवाह फैला दी थी।
मामला चार
मुरादाबाद। संभल जिले के थाना बहजोई अंतर्गत सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश निजी कार लेकर शुक्रवार दोपहर के समय बिलारी से चंदौसी जा रहा था। रास्ते में अमरपुरकाशी स्कूल से अपने घर लौट रहे छात्रों के समूह के पास जैसे ही उसने कार रोकी तब छात्रों में भगदड़ मच गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर राकेश की जमकर धुनाई कर दी। एसएचओ बिलारी ने बताया कि इस मामले में अरुण और मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला पांच
मुरादाबाद। बीरमपुर गांव में दो दिन पहले बनियाठेर के फरीदपुर गांव निवासी अजय सिंह ने गांव में कपड़ा फेरी करने आए एक युवक पर नाबालिग भांजी का अपहरण करने का आरोप लगा दिया था। पुलिस की जांच में बालिका के अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी निकली तो अजय को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed