फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   116 new positive in moradabad

दूसरे दिन भी पीटीसी के 52 पुलिस कर्मी समेत 116 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
116 new positive in moradabad
मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) से दूसरे दिन भी 52 पुलिस कर्मी समेत मुरादाबाद में कुल 116 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 79 संक्रमित रैपिड एंटीजन टेस्टिंग और 37 पॉजिटिव ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस लैब से आए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1570 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद संक्रमण के लिहाज से प्रदेश के अति संवेदनशील जिलों में है। पॉजिटिव के फर्स्ट और सेकेंड कांट्रेक्ट के अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश से पीड़ित लोगों के आरटीपीसीआर के अलावा रैपिड एंटीजन सैंपल कराए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई और 1039 लोगों के सैंपल हुए। इनमें 79 पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पीटीसी में दूसरे दिन भी जोन प्रभारी डा. ऋचा लोचब के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 पुलिस कर्मियों के रैपिड टेस्ट किए। इनमें 52 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। पुलिस कर्मी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं और पीटीसी में ट्रेनिंग के लिए आए हैं। पीटीसी में दो दिन में 225 रैपिड सैंपलों में 116 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को रैपिड टेस्टिंग के 79 पॉजिटिव में 66 पॉजिटिव अकेले शहरी क्षेत्र के हैं। 13 संक्रमित देहात ब्लाकों से मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक मंगलवार को ग्रेटर नोएडा जीआईएमएस लैब से भी 37 संक्रमित आए हैं। सभी सैंपल 21 से 24 जुलाई के हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। मंगलवार को 116 नए मरीजों के साथ संख्या 1570 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पीएसी बटालियनों में भी होगी रैपिड टेस्टिंग
मुरादाबाद। पीटीसी में दो दिन में 116 पुलिस कर्मियों के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब पीएसी की बटालियनों में भी जवानों का रैपिड टेस्टिंग कराएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएसी की तीन बटालियनों में जवानों की संख्या काफी अधिक है।

अब तक रैपिड एंटीजन के 14364 सैंपलों में 324 पॉजिटिव
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग संक्रमित की रोकथाम में कारगर साबित हो रही है। जिले में रैपिड एंटीजन के 14364 लोगों के सैंपल हो गए हैं। इनमें 324 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed