{"_id":"5ca51980bdec2214757c5963","slug":"11554323840-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क पर भरे में पानी में उतरा करंट, मासूम बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क पर भरे में पानी में उतरा करंट, मासूम बाल बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लाइनपार प्रेमनगर में गली नंबर दो में रहने वाले संजीव कुमार के इकलौता बेटा दक्ष (8) कक्षा दो का छात्र है। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे वह घर से समोसे लेने के लिए निकला था। घर से करीब 25 कदम की दूरी पर सड़क पर पानी भरा हुआ था। दक्ष के इस पानी में पैर रखते ही करेंट का तेज झटका लगा। उसकी चीख सुनकर पास से गुजरने वाले सज्जन ने दक्ष को अपनी तरफ खींच लिया। बमुश्किल दक्ष इस हादसे में बचा। गनीमत रही कि वह पानी में ही नहीं गिरा। कुछ देर में घटनाक्रम पूरे मोहल्ले में फैलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर फाल्ट ठीक किया, लेकिन टूटी सड़क और जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां हादसे के बाद लोगोें में आक्रोश है।
नाला की सफाई के लिए निर्देश जारी किए है। सड़क को बनवाने के लिए ठेकेदार को कहा है। जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। - गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
नाला की सफाई के लिए निर्देश जारी किए है। सड़क को बनवाने के लिए ठेकेदार को कहा है। जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। - गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त