{"_id":"5c06e682bdec2241bc237fbf","slug":"11543956098-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कोहरे का असर अब ट्रेनों की चाल पर पड़ने लगा है। मंगलवार को कोहरे की वजह से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिरों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक कोहरा छाया जा रहा। जिसका असर हाईवे से लेकर रेलवे तक दिखाई दिया। हाईवे पर लोग धीमी गति से अपने वाहन चलाते रहे। जबकि ट्रेनों की चाल पर भी ब्रेक लग गया। मंगलवार को दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय लेर्ट आइं। गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, डबल डेकर, सियालदह एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, जन सेवा, जन नायक, अवध असम एक्सप्रेस विलंब से आईं। इसके अलावा भी अन्य गाड़ियां देरी से आई हैं। मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग, मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग और मुरादाबाद बरेली व चंदौसी मार्ग की ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है।