फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर दिया जोर

खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर दिया जोर

Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर दिया जोर
बिलारी। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में रविवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग, बालविकास विभाग आदि से संबंधित कोर ग्रुप की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सफल बनाने का आह्वान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. नरेश यादव ने बैठक में बताया कि आगामी 26 नवंबर से यह विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

अभियान में नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के चिन्हित बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। कोर ग्रुप की इस बैठक में आगामी टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों में आपस में समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश, ब्लॉक समन्वयक चंचल सिंह आजाद, न्यायपंचायत समन्वयक जुल्फेकार हुसैन, संतोष कुमार सिंह, गणेश यादव, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, पृथ्वी सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed