फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में तेंदुए की दहशत से विद्यालय के शिक्षक और छात्र परेशान है। वन विभाग ने शनिवार को विद्यालय के पास पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में बकरी बाध दी गई है। विद्यालय के अंदर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने एक कैमरा भी लगाया है। लेकिन शनिवार को दूसरे दिन विद्यालय या उसके आसपास तेंदुए की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी। शुक्रवार की शाम को छह बजे तेंदुआ विद्यालय परिसर में स्थित टीचर्स कालोनी के पास चारदीवारी पर चढ़ गया था। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर तेंदुआ चहारदीवारी से कूदकर विद्यालय के पीछे स्थित जंगल में चला गया। विद्यालय के आसपास करीब सात माह से तेंदुआ मंडरा रहा है। अब तक तेंदुए ने विद्यालय के किसी कर्मचारी या छात्र पर हमला नहीं किया है। लेकिन तेंदुए की गतिविधियों से विद्यालय में छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राएं और शिक्षक व कर्मचारी दहशत के माहौल में रह रहे है। वन विभाग यहां दो बार पिंजरा और कैमरा लगा चुका है। लेकिन अभी तक वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय की चारदीवारी पर तेंदुआ चढ़ने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही है। शनिवार को वन विभाग की टीम विद्यालय में पहुंची। बाद में टीचर्स कालोनी के पास वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। पिंजरे में एक बकरी भी बांधी गई है। छात्र-छात्राओं को अकेले बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि जवाहर नवोदय के आसपास जंगल होने और कुड़का नदी होने के कारण तेंदुए की गतिविधि यहां अक्सर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed