फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विधायक जी की सड़क पर भी लगा जीएसटी

विधायक जी की सड़क पर भी लगा जीएसटी

Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विधायक जी की सड़क पर भी लगा जीएसटी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों में अब तेजी आ सकेगी। शासन ने विकास निधि की धनराशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य पर लगने वाले जीएसटी के लिए भी अलग से धनराशि का बंदोबस्त किया गया है।

अभी तक विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपया सालाना की विधायक निधि मिलती थी। जीएसटी लागू होने के बाद इस धनराशि में और कमी आ गई। उसके बाद विकास कार्यो के लिए विधायक निधि अपर्याप्त थी। अब शासन ने निधि में बढ़ोतरी कर दी है। शासन के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने इसके आदेश सीडीओ को भेज दिए हैं। अब विधायकों को सालाना विकास के लिए दो करोड़ रुपये की निधि आवंटित की जाएगी। यानी कि विधायक दो करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव दे सकेंगे। इस धनराशि पर लगने वाली जीएसटी को बजट अलग से जारी किया गया है। जीएसटी के भुगतान के लिए 40 लाख रुपये विधायक निधि में ही जुड़कर आएंगे लेकिन इसका प्रस्ताव विकास कार्य के लिए नहीं किया जा सकेगा। इस 40 लाख रुपये में से प्रत्येक तीसरे महीने जीएसटी के कर का भुगतान जमा कराना होगा। शासनादेश के बाद अब विधायक अपने क्षेत्रों में ज्यादा विकास करा सकेंगे।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed