फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जर्जर भवन में शिक्षण कार्य करने पर लगाई रोक

जर्जर भवन में शिक्षण कार्य करने पर लगाई रोक

Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन में शिक्षण कार्य करने पर लगाई रोक
कुंदरकी। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर शिक्षकों की बैठक में एबीएसए ने जरूरी दिशा निर्देश दिए है। खंड शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से कहा कि जर्जर भवन में बच्चों को बैठाकर न पढ़ाए और इसी सूचना तत्काल उपलब्ध कराए। अगर जर्जर भवन के नीचे बैठकर पढ़ाया और हादसा होने पर शिक्षक खुद जिम्मेदार होगें वहीं मिड डे मील हर हाल में बनाया जाए और गैस बर्नर पर ही बनाया जाए। चूल्हे पर लकड़ी और कंडों से किसी भी दशा में नहीं बनाया जाए। अगर वह बना रहे है तो स्पष्टीकारण दे। इसके अलावा पन्द्रह जुलाई तक ड्रेस का वितरण हो जाना चाहिए वहीं पाठय पुस्तक आने वाली है जिसको वितरण शीघ्र ही किया जाना है। इसके अलावा स्कूल संचालन के समय पर पूरा ध्यान दिया जाए और लापरवाही सामने आने से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। स्कूल में सफाई व्यवस्था, शौचालय और हैंडपम्प दुरूस्त कराने और रंगाई पुताई कराने को कहा गया। बैठक में शिक्षकों ने भी अपने समस्याएं एबीएसए को बताई है। इस मौके पर एबीआरसी मुकेश त्यागी, अनिल कुमार, जयपाल सैनी, शांति भूषण वर्मा और एनपीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed