फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नरेश

2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नरेश

Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नरेश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम ने कार्यकर्ताओं को 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारी में एक जुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। क्योंकि अगले साल होने वाले इस चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि जो सरकार भाई से भाई को लड़वा रही है और देश में बच्चियां तक सुरक्षित नहीं रह गई हैं उसे एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
चौधरी चरण सिंह चौक पर सपा ब्राह्मण समाज की ओर से किए गए स्वागत के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव में भाजपा विधायक की करतूत किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश में विकास के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। अपराधों पर काबू नहीं हो पा रहा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इस दौरान अरुण शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, सतेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा मौजूद थे। समाजवादी पार्टी महिला सभा की मीनू रत्नाकर के नेतृृत्व में सुरेंद्र दद्दा, राज यादव, रत्ना सिंह, राजेश्वरी यादव, गन्ना समिति के चेयरमैन विजय वीर सिंह यादव, मुकेश यादव, दुष्यंत यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

महानगर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड पर भी स्वागत किया। इस दौरान हाजी मन्नू कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, हाजी सिद्दीक कुरैशी, जिगरी मलिक, लालू परवेज, हाजी इदरीश कुरैशी, समीर शर्मा, जहांउल्ला खां, यूसुफ खलीफा, तारिक आफताब, दौलत राम, मौलाना शरीक, साजिद नबी, असलम खां, सरताज आलम, सुहेल खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल और महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे और दोपहर में नूरपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed