फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए सजे बाजार

अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए सजे बाजार

Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए सजे बाजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार सज गए हैं। सोने के दामों में बढ़ोतरी और एटीएम में कैश की किल्लत होने से दुकानदारों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि सोने की कीमत बढ़ने से गहनों का वजन कम हो गया है। ग्राहकों के लिए शॉपिंग कार्ड और लेबर पर छूट देने की योजना बनाई जा रही है।
गंज बाजार, मंडी चौक, कटघर मकबरा, लाइनपार, हरथला सराफा सहित कई बाजार कलकत्ता की बारीक डिजायन, कोयंबटूर, राजकोट, बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली के आभूषण से सजे हैं और ग्राहकों का इंतजार है। आभूषणों में पेडेंट, अंगूठी, पायल, बाली, मंगलसूत्र, आदि नए डिजायन में हैं।
विज्ञापन


दो से आठ ग्राम की गिन्नी
आभूषण के अलावा होलमार्क की दो, चार, आठ ग्राम की गिन्नी है। इसकी पैकिंग को विशेष आकर्षक बनाया गया है। लोगों में आभूषण की जगह गिन्नी खरीदने का भी खास चलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 पार हुआ सोना
सोमवार को जहां सोने का भाव 32 हजार था। वहीं मंगलवार को इसमें करीब डेढ़ सौ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 32 पार हो गया। दुकानदारों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने की वजह से यहां के ग्राहकों के लिए मुश्किल हो गई है। इसके अलावा डायमंड का रुझान कम है। सभी शोरूम की अलग-अलग छूट है। किसी ने लेबर तो किसी ने शॉपिंग कार्ड का चार्ज न लेने की योजना बनाई है।

नहीं आए बाहर के व्यापारी
दुकानदारों ने बताया कि करीब दो माह पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अमृतसर के व्यापारी से लूट हो गई थी। सुरक्षा को लेकर डरे हुए बाहर के व्यापारी इस बार मुरादाबाद नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा मंडी चौक में जाम की समस्या को लेकर भी दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से ई-रिक्शा और छोटे हाथी को व्यवस्थित करने की मांग की है।

वर्जन...
सोने के ऊंचे भाव को देखते हुए लेबर में छूट कर देंगे। हल्के - फुल्के आइटम की तैयारी हैं। लोग त्योहार से एक दिन पहले आकर पसंद करते थे। साप्ताहिक बंदी से इस पर असर पड़ा है।

नवीन रस्तोगी, महामंत्री मंडी चौक सराफा कमेटी।

सोने में बंगाल की वैरायटी नई है। अक्षय तृतीया शुभ त्योहार है। 18 और 22 कैरेट का होलमार्क बिकेगा। एक हफ्ते से खूब बुकिंग हो रही है। सोने 32 हजार का भाव खरीदारी पर प्रभाव होगा।
नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, गंज बाजार सराफा कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed