{"_id":"59ebae0b4f1c1b87698b6bb8","slug":"11508617739-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के घर जा रही महिला को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के घर जा रही महिला को कार ने कुचला
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा मोड़ पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर हाईवे पर मनकरा मोड़ पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने भाई के घर भैयादूज का त्योहार मनाने हल्द्वानी जा रही थी।
हादसे में मृत महिला ओमवती पत्नी गंगाराम मूंढापांडे के भीतखेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसके भाई हल्द्वानी में रहते हैं। शनिवार दोपहर वह हल्द्वानी जाने के लिए मनकरा मोड़ पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान रामपुर की दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।