{"_id":"5cd1ed92bdec22073561b029","slug":"111557261714-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा शुरू होते ही धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा शुरू होते ही धूप ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही धूप की तपिश बेहाल करने लगी है। पिछले दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, जो मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिन साफ मौसम अभी और परेशान करेगा।
पिछले सप्ताह बादल और बारिश की वजह से तापमान में राहत मिली थी। अब मौसम का मिजाज चढ़ने लगा है। सुबह से ही आसमान में चटख धूप खिलने लगती है। दोपहर में तो बिना छाते या सूती कपड़े से शरीर को ढंके बिना घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। शाम तक यही स्थिति बनी रहती है। अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की वजह से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को पाक रमजान माह की शुरुआत हुई है। सुबह से शाम तक तेज गर्मी की वजह से रोजेदारों को दिक्कत हुई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह का कहना है कि दस मई से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बादल और धूल भरी हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट से राहत मिलने का अनुमान है।