फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोक सभा चुनाव के बाद मिलेगी लोकोशेड पुल की सौगात

लोक सभा चुनाव के बाद मिलेगी लोकोशेड पुल की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव के बाद मिलेगी लोकोशेड पुल की सौगात
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर के लिए बेहद महत्वपूर्ण लोकोशेड पुल के निर्माण को पूरा करने की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गई। जिस पुल को पहले फरवरी के अंत तक पूरा किया जाना था। अब इस पुल की तारीख 30 अप्रैल कर दी गई है। यानी लोकसभा चुनाव के बाद ही शहरवासियों को लोकोशेड के नए पुल की सौगात मिल पाएगी।
लोकोशेड पुल के बराबर में मोक्ष धाम की ओर नया पुल बनाया जा रहा है। इस पुल का निर्माण पहले दिसंबर 2018 तक पूर्ण किया जाना था, लेकि न बाद में फरवरी तक बढ़ा दी गई। लेकिन रेलवे की लापरवाही की वजह से निर्माण अधर में ही लटका हुआ है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम और रेलवे को पुल निर्माण करना है। सेतु निगम अपने हिस्से का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुका है। लेकिन रेलवे को 112 मीटर पुल निर्माण करना है। मोक्ष धाम की साइड में रेलवे ने चार पिलर बनाकर उस पर गार्डर डाल दिए हैं। इसके बाद इस काम को बीच में ही रोक दिया गया है। इसके अलावा दोनों साइडों में एक एक पिलर और तैयार किया जा रहा है। जिस तेजी के साथ कार्य चल रहा है। अब तीन माह से ज्यादा वक्त लेगा। रेलवे की ओर से 30 अप्रैल तक एजेंसी को कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


लोकोशेड पुल निर्माण में अभी तीन माह और लग जाएंगे। संबंधित अधिकारी और एजेंसी से फाइल तलब की गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि कार्य में तेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार सिंघल, डीआरएम

फरीदाबाद में तैयार किए जा रहे गार्डर
मुरादाबाद। उप मुख्य अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि दोनों साइडों में अंतिम पिलर का कार्य शुरू हो गया है। पिलर तैयार होने के बाद गार्डर डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद स्थित कार्यशाला में गार्डर बनाने का कार्य चल रहा है। यहां पिलर बनने के बाद वहां से गार्डर मंगवा लिए जाएंगे।


अगले सप्ताह से छत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा
मुरादाबाद। मोक्षधाम के सामने रेलवे ने अपनी हद में चार पिलर का कार्य पूरा करने के बाद उस पर गार्डर रख दिए हैं। ये गार्डर जनवरी माह के पहले सप्ताह में ही रख दिए गए थे। लेकिन छत का कार्य बीच में रोक दिया गया था। इसके लिए ड्राइंग की मांग की गई थी। उप मुख्य अभियंता ने बताया कि अगले सप्ताह से छत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed