फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहीं हुआ भुगतान, प्रधानाध्यापक परेशान

नहीं हुआ भुगतान, प्रधानाध्यापक परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
नहीं हुआ भुगतान, प्रधानाध्यापक परेशान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक आजकल दुकानदारों के तकाजे से परेशान हैं। प्रधानाध्यापकों ने स्वेटर खरीद कर बच्चों को पहना तो कर दिए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। वित्तीय साल खत्म होने की कगार पर है। उधारी की रकम फंसने की डर से दुकानदार प्रधानाध्यापकों से भुगतान करवाने का दबाव बना रहे हैं। प्रधानाध्यापकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाद अब शिक्षक संघ से भुगतान करवाने की गुहार लगाई है।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म, जूता, बस्ता और स्वेटर वितरण होता है। मौजूदा शिक्षा सत्र में अक्तूबर माह में बच्चों को स्वेटर बांटे गए थे। स्वेटर वितरण सितंबर में होना था। अक्तूबर में प्रति स्वेटर 200 रुपये बजट स्वीकृत हुआ। पहली किश्त के रूप में प्रति स्वेटर 90 रुपये स्कूलों के खातों में ट्रांसफर हुई। निदेशालय ने आश्वासन दिया कि स्वेटर खरीद होते ही बकाया धनराशि का भुगतान भी हो जाएगा। प्रधानाध्यापकों ने अपने स्तर पर दुकानों से उधारी में स्वेटरों की खरीद की और बच्चों को पहनाए। मुरादाबाद जिले में करीब 18 करोड़ का स्वेटर का बकाया भुगतान होना है।
विज्ञापन

उधारी में स्वेटर देने वाले दुकानदार कई बार बकाया भुगतान का तकाजा कर चुके हैं। बीएसए कार्यालय भी बकाया भुगतान के लिए निदेशालय को पत्राचार कर चुका है। बावजूद इसके 110 रुपये प्रति स्वेटर की बकाया भुगतान की धनराशि जारी नहीं हुई है। वित्तीय साल का अब एक महीना बाकी है। दुकानदार बकाया भुगतान के लिए प्रधानाध्यापकों पर दबाव बना रहे हैं। कई प्रधानाध्यापकों ने तकाजे से परेशान होकर फोन उठाना तक बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशालय से बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिक्षकों ने जेब से किया भुगतान
दुकानदारों के तकाजे से परेशान कई प्रधानाध्यापकों ने जेब से बकाया भुगतान किया है। कई स्कूलों में छात्र संख्या कम है। ऐसे स्कूलों के कई प्रधानाध्यापकों ने अपनी जेब से भुगतान कर दिया है। उनका कहना है कि शासन ने बकाया धनराशि आने पर वो समायोजन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed