{"_id":"5c12c36042c7925d7749fdf6","slug":"111544733536-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि को बंद मिल रहे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि को बंद मिल रहे सीसीटीवी
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में सीसीटीवी की निगरानी के बावजूद विद्यार्थी नकल करने से नहीं चूक रहे हैं। गुरुवार को हिंदू कालेज में एक विद्यार्थी मेज पर रखकर नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा विवि को आनलाइन निगरानी में इंटरनेट की बाधा आ रही है।
हिंदू कालेज में सुबह की पाली में 587 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 550 विद्यार्थी परीक्षा देने कालेज आए, जबकि 37 गैरहाजिर रहे। हिंदू कालेज के प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि सुबह एलएलबी की परीक्षा के समय निरीक्षण के दौरान एक विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। छात्र एक कागज को मेज पर रखकर नकल कर रहा था। तलाशी के दौरान गेस पेपर निकला। नकल को उत्तरपुस्तिका के साथ विवि भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं हैं। परीक्षा शुरू होने के दिन से ही रिकॉर्डिंग मौजूद है। वायस रिकॉर्डिंग और दूसरे सीसीटीवी कैमरे का काम चल रहा है। 56 कमरों में दूसरा कैमरा लग चुका है और 40 कमरों में लगना बाकी है। वहीं, केजीके कालेज में सुबह की पाली में 965 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 42 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए और 923 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. एके सिंह आठ नंबर कमरे के कैमरे के तार में गड़बड़ी है। सुबह बड़ी परीक्षा थी। हो सकता है कि दस-15 मिनट देरी से शुरू हुआ हो, लेकिन सभी कैमरे नियमित चल रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है कि कुछ कालेजों ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड बदल दिए हैं और इसकी सूचना विश्वविद्यालय को नहीं दी है। अशासकीय कालेजों में इंटरनेट की भी समस्या आ रही है। इसकी वजह से केंद्र पर सीसीटीवी चलने के बावजूद दिखाई नहीं देते। कालेजों को दो सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर लगवाने की 30 नवंबर तक की तारीख दी थी। कुछ कालेजों में आदेश का पालन नहीं हो सका। अब आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। मुख्य परीक्षा में वहीं कालेज केंद्र बनेंगे, जहां सख्ती से निर्देश का पालन होगा। अन्यथा की स्थिति में उस कालेज को स्वकेंद्र भी नहीं बनने दिया जाएगा।