{"_id":"5c101c8fbdec22415f3da339","slug":"111544559759-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के किए जा रहे हरसंभव प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के किए जा रहे हरसंभव प्रयास
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पश्चिमांचल विद्युत कारपोरेशन के एमडी आशुतोष निरंजन ने बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब बिजली चोरी हुई तो जेई और लाइनमैन जिम्मेदार होंगे। बकाया होने पर एक बार बिजली कनेक्शन कटने के बाद धनराशि अदा किए बिना दोबारा से कनेक्शन जुड़ा को लाइन मैन के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए कटा हआ कनेक्शन फिर से न जुड़े।
दिल्ली रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में एमडी ने मंगलवार को विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बकाया वसूली में तेजी लाने और योजनाओं का सही प्रकार से क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को पंद्रह दिन के अंदर कनेक्शन दे दिए जाएं। इस अभियान में देरी होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
एमडी ने कहा कि जोन में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि संभल, रामपुर और आंशिक बिजनौर के अफसर उदासीन हैं। इन शहरों में ं विभागीय टीम ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रही है। सौभाग्य योजना की प्रगति ठीक न होने पर जनवरी के पहले सप्ताह में लारवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मंडल के सभी पांच जिलों के विद्युत अधिकारी मौजूद थे।