{"_id":"5b413dfc4f1c1bc3248b505c","slug":"111531002364-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में तीन जिलों की बिजली विजिलेंस ने मारे छापे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में तीन जिलों की बिजली विजिलेंस ने मारे छापे, हंगामा
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन जिलों की बिजली विजिलेंस की टीमोें ने शनिवार को महानगर में ताबड़तोड़ छापे मारी की। बिजली विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से लोग भड़क गए और उन्होंने टीम को घेरकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर तीन जिलों की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। 43 जगह बिजली चोरी पकड़ी। कई जगह घरेलू मीटर से कारखाने और दुकानों में बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में शनिवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड तीन में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग की टीम के साथ मुरादाबाद की विजिलेंस के अलावा बिजनौर और बुलंदशहर की बिजली विजिलेंस भी मौजूद थी। इनके अलावा मजिस्ट्रेट और मुगलपुरा, कटघर व गलशहीद की पुलिस भी मौजूद रही। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी रिजर्व पुलिस बल को बुलाया गया था। टीमों ने गुइंया बाग, पीरगैब, पीरजादा, पक्का बाग, जीआईसी और गलशहीद क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। टीम ने 43 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा 10 जगह ओवरलोडिंग मिली है। घरेलू कनेक्शन से कारखाने और दुकानों में बिजली इस्तेमाल होती मिली है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया और हंगामा करने लगे। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वह ज्यादा देर हंगामा नहीं कर पाए। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। महानगर में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगी। शनिवार को डिवीजन तीन में कार्रवाई की गई थी।