{"_id":"5b3d26f74f1c1bad288b4b0e","slug":"111530734327-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्टाफ ने बिना लिखा पढ़ी के भेजा था कोतवाली- प्रभारी निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्टाफ ने बिना लिखा पढ़ी के भेजा था कोतवाली- प्रभारी निरीक्षक
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमरूल हसन खां का कहना है कि तहसील स्टाफ ने बिना लिखा पढ़ी के ही सोनू को कोतवाली भेजा था। कोतवाल के मुताबिक सोनू जब बड़ा बकाएदार था तब तहसीलदार को या तो उसे तहसील स्थित हवालात मेें रखना चाहिए था या फिर अपने स्तर से ही जिला कारागार भेजना चाहिए था। कोतवाल का कहना है कि शौच करते समय बकाएदार के भागने के मामले में जांच की जा रही है। जिस होमगार्ड या पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तीन संग्रह अमीनों की टीम ने पकड़ा था बकाएदार: तहसीलदार
बिलारी। स्थानीय तहसील के तहसीलदार राजेश कुमार का कहना है कि बिलारी के ऋषिपुरम निवासी सोनू गिरी के खिलाफ लगभग चार लाख रुपये की बकाया धनराशि की आरसी जारी है। संग्रह अमीन मनमोहन शर्मा, शाहे आलम और नफासत हुसैन की टीम ने बकाएदार सोनू गिरी को बुधवार की सुबह पकड़ लिया। तहसीलदार के मुताबिक उन्होंने तत्काल एडीएम प्रशासन को बताया और एडीएम के कहने पर ही बिलारी पुलिस को भिजवाया ताकि बिलारी कोतवाली से थाना सिविल लाइंस पुलिस आरोपी को ले जा सके।