फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा तक गंगा तक जहर फैलाएगा ई-कचरा

रामगंगा तक गंगा तक जहर फैलाएगा ई-कचरा

Sun, 01 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा तक गंगा तक जहर फैलाएगा ई-कचरा
मुरादाबाद। एनजीटी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद रामगंगा के सहारे गंगा तक जहरीला पानी बहने से नहीं रोका जा सकेगा। अधिकारियों की लापरवाही से रामगंगा किनारे पड़ी हजारों टन ई-डस्ट को साफ नहीं कराया जा सका है। बरसात शुरू हो गई हैं। ऐसे में ई-डस्ट केरूप में पड़े केमिकल कचरे का पानी में बहकर गंगा तक पहुंचना और वहां तक प्रदूषण फैलाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ई-कचरे के धंधेबाजों ने रामगंगा किनारे कचरे को जलाकर ई-डस्ट के ढ़ेर लगा दिए हैं। अफसरों की लापरवाही से यहां पर धड़ल्ले से ई-कचरे को जलाया जाता रहा। ऐसे में रामगंगा के किनारे पर हजारों टन ई-डस्ट पड़ी हुई है। इस मामले को एनजीटी में उठाया गया था। एनजीटी ने इस मामले में डीएम पर 10 और शासन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हुआ है। उसकेबावजूद अधिकारियों ने ई-डस्ट को उठवाने में गंभीरता नहीं दिखाई। इसकेऊपर मिट्टी फैलाकर जमीन में दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार ई-डस्ट का रिसाव मिट्टी में दबाकर या साधारण तरीके से पालीथीन से झककर नहीं किया जा सकता है। इसको सुरक्षित दबाने के लिए मेडिकल कचरे वाले डंपिंग सेल का प्रयोग किया जाता है। ई-डस्ट हवा में उड़कर और पानी में बहकर भूजल तक पहुंच जाता है। इसका असर कई किमी दूर तक के भूजल पर होता है। बरसात में इसके भूजल में मिलने में रामगंगा में बहने की आशंका बढ़ जाती है। रामगंगा के पानी के सहारे यह पूरे क्षेत्र के भूजल को दूषित करेगी और गंगा तक पहुंच जाएगी। इससे गंगा में इस केमिकल कचरे का प्रदूषण फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ई-डस्ट को सुरक्षित डंप कराने केलिए आईआईटी से विकल्प मांगे गए हैं। विकल्प उपलब्ध होते ही उसको सुरक्षित ठिकाने लगवा दिया जाएगा। अब रामगंगा के किनारे कड़ी चौकसी की जा रही है, जिससे कोई वहां तक ई-कचरा नहीं ले जा सके। पूरा मामला प्रशासनित अधिकारियों के निर्देशन में चल रहा है। - आरके सिंह, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed