फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बालटाल में फंसा मुरादाबाद के श्रद्घालुओं का जत् था

बालटाल में फंसा मुरादाबाद के श्रद्घालुओं का जत् था

Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बालटाल में फंसा मुरादाबाद के श्रद्घालुओं का जत्
था
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तेज बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा पर गए मुरादाबाद के श्रद्धालु बालटाल में फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशों तक शिविरों में ही रुकने के आदेश दिए गए हैं।

ओम शिव शक्ति सेवा सदन के सदस्य 26 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। कुल 35 श्रद्धालुओं में 16 महिला श्रद्धालु भी शामिल थीं। 27 जून को यह सभी बालटाल पहुंच गए, जहां से 28 जून को इन्हें यात्रा में शामिल होना था। इसी दौरान मौसम खराब होने की वजह से उन्हें यात्रा में जाने से रोक दिया गया। महामंत्री कमल चड्ढा ने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन को गहरी-गहरी खाइयां और पथरीले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। अब तेज बारिश होने से रास्ता बंद हो गया है। बालटाल में करीब 75 हजार श्रद्धालु एकत्र हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मौसम के हालात को देखते यात्रा पर निर्णय लेगा। यदि रात में बारिश नहीं थमी तो यात्रा दो जुलाई से शुरू होगी। खराब मौसम की वजह से लगभग 40 हजार श्रद्घालु बिना दर्शन के ही लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। अर्ध सैनिक बल कैमरे और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस बाइक दस्ते पर सक्रिय हैं। आगामी आदेश तक शिविर में ही रुकना पड़ेगा। विजय मदान, नितिन राज, गगन चड्ढा, उमेश सिक्का आदि वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed